स्टाइल और कंफर्ट के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं जींस- Lifestyle Tips

Jeans कंफर्टेबल आउटफिट – Lifestyle Tips

जींस लड़कों के साथ ही लड़कियों को भी काफी पसंद होती है। वैसे तो जींस के नाम पर वहीं मोटी, भारी और टाइट कपड़े की याद आती है। लेकिन इन दिनों कंफर्टेबल आउटफिट के चलन में आने के बाद से ही जींस की भी ढेरो वैराइटी बाजार में आ गई हैं। जिसे आप अपने बॉ़डी टाइप के हिसाब से खरीद सकती हैं। तो चलिए जानें बाजार में कितनी डिजाइन की जींस आती हैं।

स्ट्रेट कट जींस

स्ट्रेट कट जींस क्लासिक जींस है। जिसका फैशन कभी नहीं जाता। ये जींस कमर और जांघ के पास से टाइट होने के बाद नीचे काल्फ और एंकल के पास से ढीली होती है। इस तरह की जींस का फैशन कभी नहीं जाता। अगर आप सोच-समझकर पैसे खर्च करती हैं। तो इसे ट्राई कर सकती हैं। ये हर साइज की लड़कियों पर फिट बैठेगी।

स्लिम फिट

नाम से ही जाहिर है कि ये बिल्कुल स्लिम होती है। ये जांघ के साथ ही काल्फ और एंकल पर भी टाइट होती हैं। वहीं इस जींस को स्लिम लड़कियां ही ज्यादा अच्छे से कैरी कर सकती हैं। वहीं स्लिम फिट के साथ ही स्किनी जींस भी आती हैं। ये बट एरिया के साथ ही एंकल तक बेहद टाइट होती हैं। हालांकि आजकल स्ट्रेची जींस होने की वजह से इन्हें पहनना आसान हो गया है।

ब्वॉयफ्रेंड जींस

अगर आप जींस में कंफर्ट ढूंढ रही हैं तो ब्वॉयफ्रेंड जींस बिल्कुल परफेक्ट हैं। ये तो ढीली-ढाली होने के साथ ही ज्यादातर डिस्ट्रेस्ड लुक में आती है। जिसे पहनना काफी आसान होता है।
लूज फिट जींस
अगर आप प्लस साइज हैं और जींस के साथ आराम खोज रही हैं तो लूज फिट जींस परफेक्ट है। ये कमर के बाद थाई के पास से काफी लूज होती है। साथ ही इसमे एंकल का एरिया थोड़ा कम चौड़ा होता है।
फ्लेयर्ड, बूट और वाइड लेग जींस
for beginners make-up kit बिगनर्स के लिए  मेकअप  कीट If you know the right way to drink water then you will not fall ill | पानी पीने का सही तरीका जान लेंगे तो नहीं पड़ेगे बीमार Kadhi Pakora Recipe | कढ़ी पकोड़ा रेसिपी Dhaba Style Egg Curry Recipe | ढाबा स्टाइल अंडे की करी रेसिपी Kashmiri Chicken Pulao | कश्मीरी चिकन पुलाव