मौनी रॉय सूरज नांबियार से शादी की
मौनी रॉय ने आज गोवा में सूरज नांबियार से शादी की। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कल से शुरू हो गया था और अब मौनी रॉय व सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की फोटो अर्जुन बिजलानी ने शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज नांबियार!!’ शादी के लिए मौनी रॉय ने लाल और सोने की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी और लाल कलर का ब्लाउज चुना है। इसके साथ ही मौनी ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ज्वैलरी पहनी है। अपने बालों में गजरा और सूक्ष्म मेकअप के साथ, मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।
कौन हैं सूरज नांबियार?
सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन माता-पिता के यहां हुआ था। सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की थी। 2008 में, उन्होंने आर.वी.इंजीनियरिंग कॉलेज, बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
क्या करते हैं सूरज नांबियार?
नांबियार का एक भाई है जिसका नाम नीरज है, जो पुणे स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। वहीं सूरज दुबई में स्थित एक भारतीय व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं।
किन चीजों का है शौक?
सूरज की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि उन्हें घूमने और पढ़ना का बहुत शौक है।
सूरज नांबियार और मौनी रॉय की प्रेम कहानी
सूरज नांबियार से मौनी रॉय की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्हें पार्टियों में कई बार एक साथ देखा गया है। बता दें कि अभिनेत्री ने सूरज और उनके परिवार के साथ 2021 न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया था। और बाद में मार्च के महीने में, वह सूरज के माता-पिता से उनकी करीबी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर भी मिलीं थी। इसके बाद से उनकी शादी की अफवाहों उड़ने लगीं थी। हालांकि अब मौनी की शादी धूम-धड़ाके के साथ गोवा की एक आलीशान लोकेशन पर संपन्न हो गई है।