मौनी रॉय और सूरज की शादी- 2022
मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों की शादी में शरीक होने के लिए टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे हैं। दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई है। फैंस उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। मौनी रॉय और सूरज की ये साउथ इंडियन वेडिंग है। क्योंकि सूरज दक्षिण भारतीय हैं, इसलिए दोनों की शादी मलयाली और बंगाली रस्मों रिवाज से हुई है।
अपनी शादी में सिंपल लुक में भी मौनी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया है। अपने ब्राइड लुक को मौनी ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया है, वहीं सूरज ने गोल्डन कलर का कुर्ता पहना हुआ है।
बीते दिन मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दूल्हा दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
मौनी जहां इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं वहीं सूरज इन सभी से दूर एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी रॉय सोमवार को गोवा के लिए रवाना हुईं थी, जिसके लिए वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मौनी और सूरज की शादी में 100 लोग ही शामिल हुए हैं।